दिल्ली के स्पेस चिम्प्स बैंड के गीतों को उठाया लुत्फ:पूर्णिमा ग्रुप की एलुमनी मीट में जुटे पूर्व छात्र, यादे किए क्लासरूम के किस्से

कॉलेज के पूर्व छात्रों ने कैंपस विजिट कर अपने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। पूर्णिमा ग्रुप की ओर से आयोजित एलुमनी मीट में एलुमनीज ने वर्तमान स्टूडेंट्स व टीचर्स के साथ इंटरेक्शन किया। कार्यक्रम में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 500 से अधिक पूर्व स्टूडेंट शामिल हुए, जो वर्तमान में कई स्टार्टअप्स के संस्थापक हैं या नामी कंपनियों में कार्यरत हैं। दिल्ली के बैंड स्पेस चिम्प्स की ओर से लाइव परफॉर्मेंस दी गई। इसके तहत बैंड मेंबर्स ने नए-पुराने बॉलीवुड गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें एलुमनीज ने वर्तमान स्टूडेंट्स के साथ एंजॉय किया। इस अवसर पर पूर्णिमा कॉलेज के प्रथम बैच के 20 वर्ष पूर्ण होने और कॉलेज की स्थापना के 25 वर्ष होने की खुशी को केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। पूर्णिमा ग्रुप के चेयरमेन शशिकांत सिंघी, डायरेक्टर राहल सिंघी और एलुमनी सोसायटी की एडवाइजर रेणु सिंघी ने एलुमनीज को पूर्णिमा ग्रुप का सदस्य और संस्थान का ब्रांड एम्बेसेडर बताया। इस अवसर पर पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश चंद्र पाढ़ी, पीसीई के डायरेक्टर डॉ. महेश एम. बुंदेले और पीआईईटी के डायरेक्टर डॉ. दिनेश गोयल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में एलुमनीज का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। इसके बाद उनके लिए इंटरव्यू सेशन, बास्केटबॉल, म्यूजिकल चेयर, बॉक्स क्रिकेट, टग ऑफ वॉर जैसी एक्टिविटीज आयोजित की गई। एलुमनी सोसायटी का न्यूजलैटर लॉन्च किया गया और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के जयेश शर्मा के वक्त बैंड की ओर से प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान तीनों कैंपस के लिए डिस्टिंगग्विश्ट एलुमनी अवार्ड, आइकॉनिक पूर्णिमाइट अवार्ड और इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान किए गए। इंटरेक्शन के तहत एलुमनीज ने वर्तमान स्टूडेंट्स के साथ अपने कॉलेज टाइम के दिलचस्प किस्से साझा किए, जिसके जरिए उन्हें अपने पुराने दिनों को फिर से जीने का अवसर मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *