बीकानेर से नई रेल सेवा चार जनवरी से:बीकानेर से काजीगुड़ा जाएगी रेल, रास्ते में चूरू-सीकर-जयपुर-कोटा भी रुकेगी

बीकानेर से जयपुर और भौपाल सहित कई बड़े स्टेशनों के लिए अब एक नई रेल गाड़ी का संचालन किया जा रहा हे। बीकानेर से काचीगुड़ा के लिए ये रेल चार जनवरी से शुरू हो रही है। रेलवे ने मंगलवार को इस रेल सेवा का कलेंडर भी जारी कर दिया है। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि यात्री सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 07053/54 काचीगुड़ा-बीकानेर- काचीगुड़ा स्पेशल रेल सेवा का संचालन शुरूकिया जा रहा हे। यह रेल सेवा नए साल में चार जनवरी से संचालित होगी। यह साप्ताहिक रेल सेवा काचीगुडा से शनिवार को दस बजे बजे रवाना होकर सोमवार को दोपहर तीन बजे बीकानेर पहुंचेगी! यह गाड़ी निजामाबाद जंक्शन,नांदेड, अकोला जंक्शन, हरदा, भोपाल, नागदा ,जयपुर,सीकर, चुरू, रतनगढ़ स्टेशनों से होकर बीकानेर तक आएगी। इसी प्रकार साप्ताहिक गाड़ी संख्या 07054 मंगलवार 07 जनवरी को बीकानेर से डेढ़ बजे रवाना होकर गुरुवार को 07:40 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी! यह गाड़ी वाया चूरू, सीकर, जयपुर, कोटा, भोपाल, इटारसी, नांदेड ,निजामाबाद जंक्शन के मार्ग से होकर चलेगी। ऐसे में बीकानेर के यात्रियों को अब सप्ताह में एक बार चूरू, सीकर, जयपुर, कोटा, भोपाल, इटारसी, नांदेड, निजामाबाद के लिए नई गाड़ी मिल जाएगी। बीकानेर से अब भी कई स्टेशन के लिए गाड़ियों का इंतजार हो रहा हे। बीकानेर से उदयपुर सहित अनेक मार्गों पर बीकानेर से कोई रेल सेवा नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *