दिल्ली चुनाव का प्रचार थमा:केजरीवाल बोले- दिल्ली में AAP की 55 सीटें आ रहीं, महिलाएं जोर लगा दें तो ये 60 हो जाएंगी

दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार सोमवार शाम 5 बजे थम गया। अब बुधवार को वोटिंग होगी और शनिवार को रिजल्ट आएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन AAP, भाजपा, कांग्रेस के नेताओं ने जमकर जनसंपर्क किया। दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने X पर लिखा- मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं, लेकिन अगर महिलाएं जोर लगा दें, सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझाएं तो 60 से ज्यादा भी आ सकती हैं। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें कहा- मुझे पता चला है कि वे भाजपा EVM के जरिए 10% वोटों में गड़बड़ी कर सकती है। हमें हर जगह 10% से ज्यादा की बढ़त दें। अगर हमें 15% की बढ़त मिलती है, तो हम 5% से जीतेंगे। केजरीवाल ने कहा कि EVM से निपटने का यही एक तरीका है कि आप ज्यादा से ज्यादा वोट करें। हमने एहतियात के तौर पर एक वेबसाइट बनाई है। महाराष्ट्र-हरियाणा चुनावों से सबक लेते हुए हमने तय किया है कि 5 फरवरी की रात को हम हर पोलिंग बूथ की 6 डिटेल अपलोड करेंगे ताकि मशीनों से छेड़छाड़ न की जा सके। अगर काउंटिंग के दिन वे (भाजपा) कोई गड़बड़ी करते हैं, तो आप नंबरों का मिलान कर सकते हैं। दिल्ली चुनाव के दिनभर के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *