दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बटर से भरा ट्रक पलटा:पिछले दोनों टायर टूटकर बाहर निकले, मंदसौर के पास हुआ हादसा

मंदसौर जिले से होकर गुजरते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह बटर से भरा एक आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना गांव पारली के नजदीक हुई, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, HR47-G-9916 नंबर का यह ट्रक बटर लेकर जा रहा था। संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक पलट गया और एक्सप्रेसवे की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के पिछले दोनों टायर टूटकर अलग हो गए। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *