दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ हादसा:एक ही परिवार के तीन लोग घायल, जिला अस्पताल रैफर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सोमवार दोपहर एक बार फिर एक हादसा सामने आया। बौंली क्षेत्र में होकर गुजर रहे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे के पिलर नंबर 252 पर सड़क भीषण सड़क हादसा देखा गया। सड़क हादसे में नोएडा निवासी एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस 1033 से बौंली CHC लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। नोएडा से रणथम्भौर घूमने आया था पूरा परिवार दरअसल, नोएडा निवासी एक ही परिवार के साथ आठ लोग दो कारों से रणथम्भौर घूम कर वापस नोएडा जा रहे थे। इसी दौरान एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।टक्कर इतनी भयावह थी कि कार का अग्रिम हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना के बाद हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र चौधरी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। वहीं एंबुलेंस 1033 भी मौके पर पहुंची। थाना पुलिस, ड्राइवर उस्मान व अन्य लोगों ने घायलों को बमुश्किल कार से निकाला और कार को जेसीबी से पीछे हटवाया। जिसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से बौंली CHC लाया गया। एक ही परिवार के तीन लोग घायल डॉ. हेमंत मीणा ने बताया कि हादसे में 60 वर्षीय गीतिका बहल पत्नी जीवन बहल, 64 वर्षीय जीवन बहल पुत्र कृष्ण मोहन व 7 वर्षीय आर्व बहल पुत्र अनमोल बहल निवासी नोएडा गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। कार को जीवन बहल ड्राइव कर रहे थे। वहीं उनके साथ चल रही है अन्य कार को उनका बेटा अर्जुन ड्राइव कर रहा था। बहरहाल, क्षतिग्रस्त वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवा दिया गया है। वहीं सभी घायलों को रैफर कर दिया गया है। इनपुट-आशीष मित्तल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *