कोटा के स्टूडेंट आर्यन सिंह दिल्ली में आयोजित होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारत सरकार के नीति आयोग के तहत कार्यरत अटल इनोवेशन मिशन के तहत किए गए आवेदन पर आर्यन सिंह को आमंत्रण मिला है। आर्यन सिंह ने बताया- नीति आयोग ने पूरे देश से 10 युवाओं को सलेक्ट किया है। जो 24 से 26 जनवरी के बीच आयोजित आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आर्यन सिंह युवा इनोवेटर है। उन्हें 69 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। राष्ट्रपति भवन में विजिट करेंगे चयनित युवा
इसके तहत चयनित युवा 24 जनवरी को दोपहर 1 से 4 बजे राष्ट्रपति भवन में विजिट करेंगे। वहीं 25 जनवरी को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ लंच पर बातचीत करेंगे। 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आर्यन ने बताया- उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब (ATL) के जरिए आवेदन भेजा था। जो उनके नवाचार, रोबोटिक्स एवं उभरती तकनीकों के क्षेत्र में किए गए कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है। आवेदन को स्वीकार होने पर उन्हें मौका मिला है। आर्यन अपने मेंटोर ओमप्रकाश सोनी व दोस्त मोहम्मद मोइनुद्दीन हसन रजा के साथ दिल्ली कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आर्यन ने एआई से संचालित रोबोट किया विकसित
आर्यन सिंह युवा इनोवेटर है। आर्यन Veltrionex Smart Creations व SRNextrionex के संस्थापक हैं। वे रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में नवाचार आधारित समाधान विकसित कर रहे हैं। आर्यन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित रोबोट एग्रोबोट विकसित किया था। इसका उद्देश्य इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) जैसे आधुनिक तकनीक को एकीकृत करके किसानों के जीवन को सरल बनाना है। दो साल पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आर्यन को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया था। … ये खबर भी पढ़ें…- कोटा के स्टूडेंट को मोदी सरकार ने बनाया ब्रांड एंबेसडर:फसल की कटाई-बुआई के लिए तैयार किया AI रोबोट; खेत में जानवर घुसने पर करेगा अलर्ट कोटा के आर्यन सिंह ने एक एग्रोबोट ऑल इन वन फार्म रोबो तैयार किया है। ये रोबोट खेत में फसल की कटाई, बुआई के साथ-साथ दवा छिड़कने में मददगार है। ये रोबोट ऊबड़ खाबड़ जमीन पर भी आसानी से चल सकता है। इसकी मदद से फसलों के पौधों की गणना व उनकी स्थिति के बारें में पता लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं इसमें सिक्योरिटी डिवाइस भी लगाया है। इसमें लगा अल्ट्रासोनिक रेज सिस्टम 5 किमी दूरी से खेत मे जानवर आने व संदिग्ध के घुसने पर अलर्ट करेगा। तेज आवाज में सायरन बजना शुरू होगा। मोबाइल पर मैसेज भी देगा। खबर पढ़े


