दिल्ली में राहुल गांधी देंगे जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग:10 फरवरी को छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों के जिला अध्यक्ष होंगे शामिल;संगठन को मजबूत करने का उद्देश्य

कांग्रेस के नव-नियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस ट्रेनिंग में छत्तीसगढ़ सहित जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु समेत कई राज्यों के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जिलाध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं, इसलिए उन्हें वैचारिक, संगठनात्मक और रणनीतिक रूप से मजबूत बनाना आवश्यक है। दो चरणों में होगा अनिवार्य प्रशिक्षण कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को दो चरणों में अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला चरण: 10 फरवरी 2026 को एक दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन दूसरा चरण: इसके बाद 10 दिनों का विस्तृत और आवासीय प्रशिक्षण शिविर पहला चरण 10 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से शाम 7 बजे तक नई दिल्ली के इंदिरा भवन, कोटला मार्ग में आयोजित होगा। राहुल गांधी करेंगे सीधा संवाद, होगी वन-टू-वन चर्चा प्रशिक्षण के दौरान राहुल गांधी जिलाध्यक्षों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे और वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों की सामाजिक परिस्थितियों, राजनीतिक चुनौतियों, संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति को लेकर खुलकर बात रख सकेंगे। संगठन, मीडिया और सोशल मीडिया पर फोकस ट्रेनिंग में जिलाध्यक्षों को बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने मीडिया मैनेजमेंट और प्रभावी संवाद सोशल मीडिया कैंपेन और डिजिटल रणनीति जनता से सीधा जुड़ाव और जन आंदोलन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी जिलाध्यक्षों को निर्धारित स्थल पर ही ठहरना होगा। ट्रेनिंग से पहले जरूरी तैयारी के निर्देश कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण से पहले कुछ आवश्यक तैयारियों के निर्देश भी दिए हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *