दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत:सतना में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, फोड़े पटाखे

सतना में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न धूमधाम से मनाया गया। भरहुत नगर स्थित भाजपा कार्यालय में नगरीय प्रशासन और आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय और पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ पार्टी का झंडा फहराया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़कर जीत की खुशी का इजहार किया। कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी ने इस जीत को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्यों में हो रहे विकास कार्यों का परिणाम है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर भविष्य में भी ऐसी सफलता जारी रखने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *