दिव्यांगजनों के अधिकारों की पालना में गंभीर चूक, खामियों को तुरंत दूर करें: विशेष योग्यजन आयुक्त

राज्य के विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने शहर में कई जगहों पर सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगजनों के लिए सुलभ शौचालयों सहित संबंधित सुविधाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त को दिव्यांगजनों के अधिकारों की पालना व सुविधाओं में गंभीर चूक मिली। इस पर उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तुरंत इन खामियों को दूर करने और दिव्यांगजनों के लिए सुलभता सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगजनों के लिए समर्पित और मानक सुलभ शौचालयों का निर्माण किया जाए। वहीं प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर जनता और कर्मचारियों को दिव्यांगजनों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया जाए। आयुक्त ने सिंधी कैंप बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सेशन न्यायालय, हाईकोर्ट, सेंट्रल पार्क, दुर्गापुरा, मानसरोवर व लाल कोठी जगहों पर दिव्यांगजन की सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कई जगह पर शौचालयों का निर्माण तो किया है लेकिन उनमें दिव्यांगजनों के लिए कोई भी सुलभता सुनिश्चित नहीं की गई है। शौचालयों में व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए रैंप का अभाव भी मिला और सार्वजनिक जगहों पर दिव्यांगजनों के अधिकारों की अनदेखी भी मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *