भास्कर न्यूज | महासमुंद राज्य स्तर पर दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम हाथ एवं पैर प्रदान किए जाने की योजना के अंतर्गत जिले से ऐसे दिव्यांगजनों की जानकारी मांगी गई है, जिन्हें कृत्रिम अंग की आवश्यकता है। इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाना है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग संगीता सिंह ने बताया कि जिले में जिन दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर की आवश्यकता है, वे समाज कल्याण में संपर्क कर अपनी जानकारी दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त नोडल प्रभारी एपी द्विवेदी, जिला कार्यालय समाज कल्याण, महासमुंद से मोबाइल नंबर 91656-25818 पर भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्रदान की जा सकती है।


