रकबा सुधार करने के लिए पोर्टल शुरू करने की मांग

भास्कर न्यूज| महासमुंद जिले के किसानों को धान बेचने में रकबा सुधार को लेकर आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से मुलाकात की। उन्होंने रकबा सुधार के लिए पोर्टल शुरू कर किसानों को राहत देने की मांग की। चंद्राकर ने बताया कि पोर्टल बंद होने से जिले के करीब 30 प्रतिशत किसानों को धान बेचने में परेशानी आ रही है। पोर्टल बंद होने से किसानों के टोकन नहीं कट रहे। अन्नदाता रोज तहसील और पटवारी के चक्कर काट रहे हैं। किसान हाड़-तोड़ मेहनत से फसल उगाते हैं। अपनी मेहनत की कमाई के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर काटना पड़े, यह निंदनीय है। उन्होंने किसान हित में रकबा सुधार पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की, ताकि वंचित किसान अपना धान बेच सकें। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री साजन यादव, लाफिनकला सरपंच राधेश्याम साहू, राजू साहू आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *