लुधियाना| विकास नगर में श्री गीता मंदिर और जय माता चिंतपूर्णी सेवा क्लब द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान समाज के दो जरूरतमंद दिव्यांगज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्राइसाइकिल भेंट की गईं।जय माता चिंतपूर्णी सेवा क्लब और एसबीएस मॉर्निंग वॉकर क्लब के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परमिंदर सिंह, लकी बंसल, चंद्र प्रकाश व इंद्रजीत सिंह रायपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजन उप्पल, प्रदीप ढल व मंगलानंद ने मुख्य भूमिका निभाई किया।


