सफर-ए-शहादत समागम में संगत ने शहीदों को किया नमन

लुधियाना| धर्म एवं विरसा क्लब की ओर से बीती रात हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता गुजरी कौर, चार साहिबजादों तथा अन्य सिंह-सिंघणियों की अद्वितीय शहादत को समर्पित सफर-ए-शहादत गुरमत समागम श्रद्धा, सम्मान और गुरमत मर्यादा के अनुसार आयोजित किया गया। समागम के दौरान बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थित होकर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा कीर्तन की सेवा निभाई गई। भाई परमवीर सिंह, हजूरी रागी गुरुद्वारा शहीदां फेरूमान ढोलेवाल चौक तथा भाई चरणजीत सिंह हीरा दिल्ली वालों और उनके जत्थों ने शहादत को समर्पित भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत किया। समागम में विशेष रूप से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक अशोक पराशर पप्पी, गुरमीत सिंह कुलार, सोहन सिंह गोगा, गुरुद्वारा शहीदां फेरूमान के मुख्य सेवादार एडवोकेट बलविंदर सिंह लायलपुरी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *