पाली | स्वावलंबन फाउंडेशन ने समावेशी फैशन को बढ़ावा देने के लिए इंटर्नशिप इंक्लूसिफिट की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रगतिशील दिव्यांगताओं, दुर्लभ बीमारियों से प्रभावित व्यक्तियों और व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ और आरामदायक कपड़े डिजाइन करना है। फाउंडेशन की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सयोनी सोनी ने बताया कि फैशन डिजाइन के छात्रों के लिए 2 महीने की इंटर्नशिप का आरंभ 20 जनवरी से होगा।


