दिव्यांगों को बीएसपी ने ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर दी

भिलाई | कुटेश्वर माइंस के आसपास के क्षेत्रों में निवासरत दिव्यांगों के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। बीएसपी प्रबंधन ने शिविर लगाकर उनको ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, दृष्टि बाधितों के लिए फोल्डिंग छड़ी, एमएसआईईडी किट, ट्राईपॉड, टेट्रापॉड, सर्वाइकल कालर, नी बेस आदि उपकरण निःशुल्क दिए। उपकरण पाने वाले दिव्यांगों ने कहा उपकरणों से उनकी दैनिक जीवन की परेशानियां आसान हो जाएंगी। विजय राघवगढ़ के जनपद पंचायत भवन, कटनी में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि कुटेश्वर खदान के प्रभारी महाप्रबंधक मनोज कुमार थे। समारोह में यहीं के महाप्रबंधक मेकेनिकल वीरेंद्र कुमार नेताम, उप महाप्रबंधक आनंद मुकुल पांडेय, उप महाप्रबंधक प्रफुल्ल कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. बिजेंद्र नाथ सोरेन भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *