झारखंड के पलामू में 11 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ले की है। बच्ची बुधवार की दोपहर 11 बजे घर से निकली थी। जब वह दोपहर 2 बजे तक नहीं लौटी, तो परिजन उसकी तलाश में निकले। तलाश कर रहे लोगों को आरोपी टिंकू शर्मा (35) ने पहले बताया कि बच्ची आम मांग रही थी। उसने उसे घर भेज दिया। CCTV फुटेज से हुआ खुलासा इसके बाद मोहल्ले के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जिसमें टिंकू बच्ची को अपने घर की ओर ले जाते दिखा। पूछताछ में उसने बच्ची को 30 हजार रुपए में बेचने की बात कही। स्थानीय लोगों ने टीओपी-2 और शहर थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद लोगों का शक बढ़ा। नाराज लोगों ने जब आरोपी टिंकू के बंद घर को खोला, तो बच्ची का शव नग्न अवस्था में मिला। आरोपी ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल टिंकू को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस के खिलाफ 3 घंटे प्रदर्शन इधर पुलिस की लापरवाही से नाराज लोगों ने रात 9 बजे से 12 बजे तक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने टीओपी-2 के प्रभारी को बदलने की मांग की। एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। —————————— इस खबर को भी पढ़ें…. झारखंड के चतरा में मॉब लिंचिंग:लूटपाट के दौरान ग्रामीणों से हाथापाई, आरोपी को पकड़ कर ले गए गांव, पीट कर मार डाला चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सौरू नावाडीह गांव में लूटपाट के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के हेडुम गांव के रहने वाले 20 साल के राजो गंझू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लावालौंग साप्ताहिक बाजार से चार लोग बाइक पर सवार हो कर आ वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान हांहे सौरू नावाडीह के बीच जंगल में लूटपाट के ख्याल से तीन लुटेरे जंगल से निकले। उन्होंने बाइक को धक्का मार दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…


