साहिबगंज में दामाद ने ससुर का किया मर्डर:आधी रात पत्नी को लेने पहुंचा, ससुर ने मना किया, नाराजगी में खंजर से मार डाला

साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर में घरेलू विवाद में दामाद ने ससुर की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार की आधी रात की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहम्मद असलम की बेटी की शादी दो साल पहले जमालपुर, मुंगेर निवासी मोहम्मद अब्दुल से हुई थी। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार आधी रात को अब्दुल अंजुमन नगर स्थित ससुराल पहुंचा। उसने ससुर मोहम्मद असलम से पत्नी की विदाई की मांग की। असलम ने सुबह फैसला होने की बात कही। इस पर अब्दुल गुस्से में चला गया। कुछ देर बाद वह पीछे के रास्ते से घर में घुसा। उस समय असलम बाथरूम से निकलकर अगरबत्ती जला रहा था। अब्दुल ने सीने में खंजर मारकर उसकी हत्या कर दी। आधी रात विदाई के लिए पहुंचा असलम की बेटी आफरीन ने बताया कि अब्दुल पहले सामने से आया था। विदाई की बात पर पिता ने सुबह तक इंतजार करने को कहा। इसके बाद वह चला गया। फिर पीछे से घर में घुसकर हमला कर दिया। पुलिस रात में ही अस्पताल पहुंची घटना के बाद पुलिस रात में ही अस्पताल पहुंची। जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक सदर किशोर तिर्की ने बताया कि विदाई को लेकर ससुर दामाद में झगड़ा हुआ था, दामाद ने ससुर को चाकू से घोंप कर हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *