दिव्यांग बच्चों को मिलेगा रोजगार का हुनर:झालावाड़ में 35 बच्चों को 12 दिन का प्रशिक्षण, पेपर कवर और फाइल बनाना सिखाएंगे

झालावाड़ में दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू हुई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साई मानसिक विमंदित आवासीय स्कूल में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 12 दिन के इस प्रशिक्षण में 35 दिव्यांग बालक-बालिकाएं भाग ले रहे हैं। इन्हें पेपर कवर, लिफाफा और फाइल बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ संस्था सचिव प्रतिमा सिंह चौहान की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक रामनिवास यादव और पीएनबी आरसेटी निदेशक चंद्रशेखर सुमन मौजूद रहे। पीएनबी संस्थान की ओर से संकाय सदस्य प्राची चौरसिया, कार्यालय सहायक मनीष कुमार शर्मा और मास्टर ट्रेनर सीमा शर्मा प्रशिक्षण दे रहे हैं। पहले दिन बच्चों को टूल किट और विषय सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में संस्था प्रभारी नंदकिशोर मेहर, प्रधानाध्यापक हेमराज गुर्जर और प्रिंसिपल रामा अवतार जांगिड़ भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *