दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने आश्रम में योगा शिविर लगाया

अमृतसर | दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा मानावाला आश्रम में योग पर उत्कृष्ट कार्यक्रम में ‘विलक्षण योग एवं ध्यान-साधना शिविर’ का आयोजन किया। इसमें साध्वी राधिका भारती ने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक व्यायामों का एक संगठित मिश्रण प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योग प्रतिज्ञा ली। जिससे वह योग को अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित करने और उसके लाभों को दूसरों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं। साध्वी ने लोगों को स्वस्थ भोजन और पोषण के बारे में मूल्यवान ज्ञान प्रदान किया। एक विशेष प्रदर्शनी ने योग पर आधारित संसाधनों और जानकारी का प्रदर्शन किया। जिसमें योग के इतिहास, लाभ और आधुनिक जीवन शैली के साथ उसका एकीकरण शामिल था। इसमें साध्वी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास को भी बढ़ावा देता है। इसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 250 प्रतिभागियों ने योग के बारे में नया ज्ञान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *