मेदिनीनगर | पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन की सूचना पाकर सांसद वीडी राम ने नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम हॉस्पिटल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की। उन्होंने राज्य के लिए इसे एक बड़ी क्षति बताया। इस दौरान वहां केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, सांसद विद्युत वरण महतो, चंदप्रकाश चौधरी, पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व पूर्व मेयर आशा लकड़ा उपस्थित थे। लातेहार| झारखंड आंदोलन के महानायक और आदिवासी समाज के महान नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को जिला समाहरणालय सभागार में शोक सभा का आयोजन िकया। इसमें उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के िलए ईश्वर से प्रार्थना की। छतरपुर | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर छतरपुर प्रखंड कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, प्रधान सहायक नवाब खान समेत सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। दिशोम गुरु के नाम से विख्यात शिबू सोरेन के आदिवासी आंदोलन और झारखंड के विकास में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हरिहरगंज | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में गहरा शोकसभा आयोजित की गई। प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट के मौन धारण कर िकया गया। सभा के दौरान वक्ताओं ने शिबू सोरेन के राजनीतिक जीवन, आदिवासी अधिकारों की लड़ाई और झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें जननायक बताया। सतबरवा । अलग झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सभी कर्मियों समेत स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा झारखंड की अस्मिता, अधिकार और पहचान के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। बीडीओ तिर्की ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं बल्कि जनजातीय समाज के प्रेरणास्रोत थे। मौके पर कई कर्मियों की आंखें नम थीं। उंटारी रोड| दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को प्रखंड सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। जहां बीडीओ श्रवण कुमार भगत सहित अन्य पदाधिकारी, प्रखंड व अंचल कर्मी समेत अन्य कर्मिंयों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में भी शोक सभा का आयोजन किया गया। जहां शोक सभा आयोजित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही स्कूली बच्चों को झारखंड राज्य के गठन में उनकी भागीदारी पर चर्चा की।


