राज्य में सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना लागू है, ताकि साल में दो बार जरूरतमंद लोगों को 10-10 रुपए में धोती, साड़ी, लूंगी मिल सके। लेकिन, िवत्तीय वर्ष 2024-25 खत्म होने में चार महीने रह गए हैं। 11 दिसंबर तक मात्र 6.22% लाभुकों को ही पहली किस्त की साड़ी, धोती या लुंगी मिली है। दूसरी िकस्त के लिए टेंडर निकला है। अब यह तय है कि जनवरी में भी सभी लाभुकों को वस्त्र नहीं मिल पाएंगे। जानकारी के अनुसार, राज्य के 24 में से 12 जिलों में ही सप्लायरों ने अभी तक 100% आपूर्ति की है। शेष 12 जिलों में 3% से 51% तक ही आपूर्ति हुई है। 100 प्रतिशत आपूर्ति वाले 12 जिलों में से नौ जिलों में सभी नमूनों की जांच हो गई है। जबकि, तीन जिले दुमका, धनबाद आैर गोड्डा में मात्र दो-दो प्रखंडों में ही कपड़ों के गुणवत्ता की जांच हो सकी है। नियमानुसार सैंपल टेस्ट के बाद ही लाभुकों के बीच साड़ी, धोती या लुंगी का वितरण किया सकता है। लातेहार जिले में अभी तक शुरू भी नहीं हुआ है वितरण का काम धनबाद जिले में हरा, गुलाबी और पीला कुल 4.58 लाख राशन कार्डधारी हैं। डीएसओ प्रदीप शुक्ला का कहना है कि जिले को जितनी जरूरत है, उसकी 50% ही लुंगी, साड़ी और धोती प्राप्त हुए हैं। इसी के अनुसार वितरण किए जा रहे हैं। क्यों हो रहा विलंब नियमानुसार आपूर्तिकर्ताओं को धोती, साड़ी, लुंगी आपूर्ति करने के लिए 120 दिन यानी तीन महीने का समय मिलता है। इस वर्ष विधानसभा चुनाव के कारण उन्हें एक माह का अतिरिक्त समय मिला है। टेंडर फाइनल होने के बाद लोकसभा चुनाव आ गया। इस कारण अगस्त से सप्लायरों ने आपूर्ति शुरू की। इस कारण भी विलंब हो रहा है। विभाग और निदेशालय स्तर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि वितरण के काम में तेजी लाएं। यहां न आपूर्ति सही और नहीं वितरण जिला आपूर्ति वितरण धनबाद 51 0.17 पूर्वी सिंहभूम 13 0.04 गढ़वा में 19 0.21 गिरिडीह 3 0.01 गुमला 12 0.00 हजारीबाग 5 0.02 जिला आपूर्ति वितरण खूंटी 3 0.12 लातेहार 9 0.29 पलामू 32 0.05 रांची 32 0.19 सिमडेगा 3 0.04 प. सिंहभूम 3 0.75 आपूर्ति 100%, पर वितरण सुस्त जिला वितरण स. खरसावां 0.18 दुमका 1.47 लोहरदगा 1.75 साहिबगंज 2.79 बोकारो 4.78 गोड्डा 8.52 जिला वितरण देवघर 15.17 चतरा 16.12 पाकुड़ 17.84 जामताड़ा 36.46 कोडरमा 62.32 रामगढ़ 72.33 मैं खुद मामले की समीक्षा कर रहा नोट: आपूर्ति व आंकड़े प्रतिशत में है और आंकड़े 11 दिसंबर 2024 तक के हैं। लातेहार जिले में अभी तक वितरण शुरू नहीं हुआ है। डीएसओ रश्मि लकड़ा के अनुसार, सप्लायर ने लातेहार को छोड़ अन्य किसी प्रखंड में अभी तक आपूर्ति की ही नहीं है। आते ही वितरण शुरू करा दिया जाएगा। जिले में कुल 57,142 लाभुक हैं।


