दीपका नगर पालिका में भाजपा का दबदबा:उपाध्यक्ष पद पर संगीता साहू की 10 वोटों से जीत, कांग्रेस को मिले सिर्फ 6 वोट

दीपका नगर पालिका परिषद में भाजपा ने एक और महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद संगीता साहू ने 16 वोट हासिल कर विजयी हुई। कांग्रेस के प्रत्याशी कमलेश जायसवाल को केवल 6 वोट मिले। सोमवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में दोनों दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से क्षेत्रीय ठेकेदारों में खुशी है, क्योंकि नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष के पति राजेंद्र साहू भी पेटी कॉन्ट्रैक्टर हैं। नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा के पास भाजपा जिला अध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया है। उन्होंने बताया कि कोरबा नगर पालिका में राजेंद्र राजपूत ने 3000 वोटों के अंतर से कांग्रेस के विशाल शुक्ला को पराजित किया है। यह लगातार दूसरी बार है जब वार्ड नंबर 3 से चुने गए पार्षद को उपाध्यक्ष का पद मिला है। अब नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा के पास है। इससे स्पष्ट है कि जनता ने कांग्रेस की नीतियों को नकारा है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता जोगेश लांबा, ज्योति नंद दुबे, पर्यवेक्षक राकेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को जनता का समर्थन मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *