अलवर| ईटाराणा छावनी आए रिटायर्ड मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह लांबा से स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति सदस्यों ने मुलाकात की। समिति संरक्षक सुभाष अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष गौरीशंकर विजय के नेतृत्व में मेजर जनरल लांबा, कर्नल नवीन मग्गो, राहुल तिवारी, अमित देसाई व संजय घोष को तिरंगा व स्मृति चिह्न भेंट किया गया। बालिका जाह्नवी विजय ने देशभक्ति और सेना के जवानों के जीवन से जुड़ी कविता सुनाई। कार्यक्रम के संदर्भ में समिति से जुड़े एडवोकेट गौरव शर्मा ने बताया कि मेजर जनरल लांबा के प्रोत्साहन से देश की अलग-अलग छावनियों में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होने लगा है। जिसे आगे बढ़ाया जाएगा। समिति से जुड़े महेश खंडेलवाल, हेमचंद्र विजय, एडवोकेट अजीत सोनी, मोहित पंडित, प्रकाश गुप्ता, देवेन्द्र विजय, विनोद खंडेलवाल संजय बवेजा आदि मौजूद रहे।


