महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुतियां दी, आज निकलेगी कलशयात्रा

अलवर| त्रिपोलेश्वर शिव शक्ति सेवा समिति अलवर की ओर से 11 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार शाम को त्रिपोलिया महादेव मंदिर में भजन संध्या हुई। रविवार को सुबह 9:15 बजे हजारी का मोहल्ला स्थित मथुराधीश मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई राजर्षि अभय समाज रंगमंच पहुंचेगी। 8 से 12 फरवरी तक दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक राजर्षि अभय समाज रंगमंच पर पशुपतिनाथ की कथा होगी। 13 फरवरी को सुबह 11 बजे पार्थिव शिवलिंग का पूजन, दोपहर 12.15 बजे हवन के बाद भंडारा होगा, शाम 5.15 बजे राजर्षि अभय समाज रंगमंच से त्रिपोलिया महादेव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। 14 फरवरी को शाम 7.15 बजे त्रिपोलिया महादेव मंदिर में शिवजी के ब्यावले का कार्यक्रम होगा। 15 फरवरी को रात 9.15 बजे त्रिपोलिया महादेव मंदिर में वरमाला महोत्सव का आयोजन होगा। 16 फरवरी को सुबह 10.15 बजे खप्पर पूजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *