लुधियाना| स्थानीय ठाकुर द्वारा रोड के दुकानदारों द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर प्रवीण जैन ने बताया कि भोले बाबा की असीम कृपा से हरेक वर्ष महाशिवरात्रि पर सभी दुकानदारों द्वारा भंडारा लगाया जाता है। इसमें इस वर्ष गोलगप्पे, पूड़ी चने, खीर, कोल्डड्रिंक्स का प्रसाद भक्तों को बांटा गया। इस पावन अवसर पर राकेश जैन, अंकुर जैन, मनु जैन, आयुष जैन, पुनीत जैन, जॉनी पुरी, साहिल कुमार, गुरिंदर, मनोज कुमार, कान्हा राम, शिवा कुमार व अन्य मौजूद थे।


