लुधियाना| महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लुधियाना के गांव कासाबाद में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें अग्रवाल परिवार मिलन संघ रजि पंजाब के प्रधान सुनील जैन मित्तल और प्रेस सचिव प्रवीण बांसल विशेष तौर पहुंचे, जिसमें संघ के लाइफ मेंबर बलराम गुप्ता तरफ से विशेष सम्मान किया गया।


