दुकानदार पर हमले मामले में कार्रवाई की मांग:विरोध में एसपी कार्यालय का किया घेराव; प्रदर्शनकारियों ने कहा- गुंडों पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल

ग्वालियर में एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों ने बुधवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन बेहट थाना क्षेत्र के गड़रोली गांव में एक दुकानदार के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारी एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। शुरुआत में एसएसपी के ज्ञापन लेने नहीं पहुंचने पर उन्होंने भेदभाव का आरोप लगाया। कुछ समय बाद एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, उनका ज्ञापन लिया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा ओबीसी नेता धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार को गड़रोली गांव में ओबीसी महासभा के किसान मोर्चा नेता मूलचंद के साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी राहुल शुक्ला और उसके साथियों द्वारा मारपीट करते देखा जा सकता है। वीडियो में एक युवक के हाथ में कट्टा भी नजर आ रहा है, हालांकि फायर नहीं हुआ। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि ये घटनाएं दर्शाती हैं कि प्रशासन का गुंडों पर कोई अंकुश नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर ओबीसी महासभा और अन्य सहयोगी संगठन अपनी बात रखने आए थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा ये खबर भी पढ़े ग्वालियर में दुकानदार के साथ सड़क पर खुलेआम मारपीट ग्वालियर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक व्यक्ति को सड़क पर लेटा कर बेरहमी से डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। हमलावर पीटते समय हंस भी रहे हैं। यह घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे इकोना तिराहा, बेहट की बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *