दुकान में चोरी करते एक किशोर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

कटकमसांडी | छड़वा डैम के पास शनिवार की सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच मेघा डेयरी वाहन पलट गया।जानकारी के मुताबिक वाहन का पिछला पहिया अचानक से फट गया जिसके कारण वाहन असंतुलित हो गया। घटना में किसी को गंभीर चोट नही आयी।वाहन चालक सहित उपचालक को मामूली चोट आई।जबकिं वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है और वाहन में लदे दूध के।पैकेट फट जाने से कई लीटर दूध बह गया। हजारीबाग | सदर थाना क्षेत्र के पंचमन्दिर चौक के समीप शुक्रवार की रात कई दुकानों में चोरी प्रयास हुआ। जहां मौके से एक किशोर को लोगों ने पकड़ लिया जबकि तीन चोर भागने में सफल रहे। पकड़े गए किशोर को लोगो ने पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि पंचमंदिर स्थित पंकज अग्रवाल और लड्डू अग्रवाल के दुकानों में कई किशोर मिलकर चोरी कर रहे थे। तभी दुकानदार ने खटखट की आवाज सुनकर उठा और चोरी करते हुए रंगे हाथ एक किशोर को पकड़ा लिया। दुकानदार का कहना है कि चोर 4 की संख्या में थे जिसमें 3 भागने में कामयाब रहे, एक चोर पकड़ा गया। चोर दुकान में वेंटिलेटर तोड़ कर दुकान में प्रवेश कर सामान को चोरी कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने चोर को सदर थाना के हवाले कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *