गुमला | राजनगर चेटर में बिजली पोल नहीं लगाने से नाराज ग्रामीणों ने बैठक की। अध्यक्षता बागेश्वर प्रजापति ने की। वे शिक्षक संघ के गुमला प्रखंड अध्यक्ष हैं। संचालन भारत माला के अध्यक्ष राजेश मिंज ने किया। ग्रामीणों ने बताया कि छह महीने पहले बिजली विभाग को लिखित आवेदन दिया गया था। मांग की गई थी कि राजनगर चेटर में पोल और खंभे लगाए जाएं। विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दोबारा आवेदन दिया गया। अब तक पोल नहीं गाड़े गए हैं। इसी कारण बैठक बुलाई गई।बैठक में तय हुआ कि दस दिन के अंदर पोल नहीं लगाए गए तो सभी ग्रामीण और झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन बिजली विभाग में ताला जड़ेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। बैठक में सिसिलिया, आनंद, रीता टोप्पो, मधु आदि थे।


