गुमला| कचहरी परिसर स्थित बिरसा मुंडा पुस्तकालय के शौचालय का गंदा पानी रोड पर बह रहा है। इसपर तत्काल रोक लगाने के लिए कदम उठाने की मांग की गई है। पूर्व जिप सदस्य हंदु भगत, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महेंद्र उरांव व अजीत विश्वकर्मा ने मामले को लेकर डीसी को आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि शौचालय की टंकी का पानी सड़क पर बह रहा है। इसके बदबू से आम लोग परेशान हैं।


