लोहरदगा| शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नालियों का हाल बद से बदतर है। यहां न तो नालियों की साफ सफाई पर ध्यान दिया जाता है और न ही डीडीटी का छिड़काव किया जाता है। यहां विभिन्न जगहों पर जाम पर पड़े नालियों में पानी जमा है। जाम के कारण ही हल्की फुल्की बारिश होने से नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगता है। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नाली में गंदे पानी जमा रहने से यहां डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनप रहे हैं। नालियों में जमे गंदे पानी की वजह से ही लोगों को मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी हो रही है। विभिन्न मुहल्लों के लोगों में संजीव, अरुण, जावेद, विवेक साहू आदि का कहना है कि आगे नाली की पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी नाली में ही जमी रहती है। जो हल्की सी बारिश होते ही सड़कों पर बहने लगती है। नाली की सफाई के साथ नाली की निकासी की ओर नप का काई ध्यान नहीं है। भास्कर न्यूज |लोहरदगा राज्यसभा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता धीरज प्रसाद साहू ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। साहू ने उन्हें राज्य के विकास, समस्याओं और लोगों की आवश्यकताओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेहतर काम कर रही है। आम लोगों की अपेक्षाएं पूरी हो रही हैं। जनता ने जिस विश्वास के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल को सत्ता सौंपी है, उस पर गठबंधन की सरकार खरा उतर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक कुछ समस्याओं के निराकरण की जरूरत है। जिसमें पेयजल और रोजगार की योजनाएं शामिल हैं। साहू ने लोहरदगा में संपन्न हुए छोटानागपुर बॉक्साइट और कोल वर्कर्स यूनियन के महाधिवेशन के बारे में जानकारी भी दी। साथ ही यहां के मजदूरों की समस्याओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र में न सिर्फ कई विकास कार्य हुए हैं, बल्कि स्थानीय समस्याओं का निराकरण भी हुआ है। राज्य सरकार उनके द्वारा प्राप्त सभी बिंदुओं पर ठोस कार्रवाई करेगी। सरकार सबके विकास को लेकर संकल्पित प्रयास के साथ-साथ काम कर रही है। हम झारखंड को मिलकर एक विकसित राज्य बनाएंगे। साथ ही लोहरदगा के बीएस कालेज स्थित क्रिकेट मैदान पर फ्लड लाइट लगाने की मांग साहू ने मुख्यमंत्री से की। जिसमें मुख्यमंत्री ने डीपीआर तैयार कर जल्द भेजने को कहा हैं। मौके पर अधिवक्ता सचितानंद चौधरी और सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा भी मौजूद थे।


