रांची | सर्जना चौक स्थित पॉल ज्वेलर्स में खरीदारी करने पहुंची एक महिला झांसा देकर 40 हजार रुपए का जेवर चुरा ले गई। ज्वेलरी दुकान की सेल्स गर्ल संजू गुप्ता ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि महिला दोपहर 12 बजे के करीब सोने का जेवर खरीदने के लिए पहुंची। जेवर दिखाने के दौरान ध्यान भटका कर सोने का एक जेवर चुरा लिया। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है।


