रांची | डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर शनिवार को जिले के विभिन्न अंचलों में 10 डिसमिल से कम के बिना आपत्ति वाले 30 दिनों और आपत्ति के साथ 90 दिनों के मामलों के निष्पादन के लिए दाखिल-खारिज राजस्व शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। रांची जिला के विभिन्न अंचलों में दाखिल-खारिज के मामलों में निष्पादन के लिए राजस्व शिविर का आयोजन करते हुए ऐसे मामलों का निष्पादन किया गया। शिविर में आवेदकों को करेक्शन स्लिप निर्गत किया गया।


