दुगरी और कूमकलां में अवैध शराब बरामद

भास्कर न्यूज | लुधियाना दुगरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अर्बन एस्टेट के पास कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी चरणजीत सिंह चन्नी को स्कूटी समेत काबू किया गया है। आरोपी के कब्जे से 24 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कूमकलां थाना पुलिस ने भैनी साहब मेन रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक अन्य कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच अधिकारी सवर्ण सिंह के अनुसार, पुलिस ने आरोपी लखबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 36 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *