दुगरी, मॉडल टाउन समेत कई रोड पर मौत के गड्ढे

भास्कर न्यूज | लुधियाना सर्दी के सीजन में गत दिनों हुई बारिश ने नगर निगम की बीएंडआर ब्रांच के कामों की पोल खोलकर रख दी है। इस दौरान नई बनीं सड़कों में जगह-जगह बारिश के बाद गड्ढे बन चुके हैं, जो वाहन चालकों के लिए काफी खतरनाक हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि स्मार्ट सिटी के फंड में से 4 करोड़ रुपए की लागत से सर्दी या बरसात के दिनों में पैचवर्क करने की आधुनिक मशीनें खरीदी गई हैं। परंतु इनका इस्तेमाल नगर निगम की बीएंडआर ब्रांच द्वारा नहीं किया जा रहा है। ये हंबड़ां रोड पर खड़ी धूल फांक रही हैं। जबकि शहर की सड़कों में बने हुए गड्ढे लोगों की जान तक लेने लगे हैं। हाल ही में गड्ढे के कारण बाइक सवार की गिरने से मौत हो चुकी है और इस घटना से सबक न लेकर नगर निगम ने बरसात से उखड़ी सड़कों को ठीक करने का प्लान ही तैयार नहीं किया है। दैनिक भास्कर की तरफ से शहर के प्रमुख इलाकों में दुगरी, धांधरा रोड, फिरोजगांधी मार्केट, मॉडल टाउन, सुआ रोड समेत कई इलाकों का दौरा किया और सड़कों में बने हुए जानलेवा गड्ढों को देखा गया। वहीं, इस संबंध में सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने कहा कि वह बीएंडआर ब्रांच से मशीनों के संबंध में रिकॉर्ड तलब करेंगे कि अब तक कितने पैचवर्क इससे किए हैं और मशीनों को चलाने के लिए कहा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *