लुधियाना। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से एक इंटर-स्कूल पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेड रिबन क्लब और डिपार्टमेंट ऑफ यूथ सर्विसेज के सहयोग से समर्थ प्रोजेक्ट के तहत आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मविश्वास और अपनी बात रखने की ताकत देना है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने रचनात्मक पोस्टरों और प्रभावशाली स्लोगनों के जरिए नशे के दुष्प्रभावों को उजागर किया। स्लोगन राइटिंग में शिवानी ने पहला, योगिता ने दूसरा और गुरसिमरन ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि पोस्टर मेकिंग में गरिमा, परनीत और मिताली विजेता रहीं। कार्यकारी. प्रिंसिपल डॉ. रंजना सूद ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।


