दुनिया का हर धर्म देता है मानवता की सेवा करने का संदेश : कुलतार सिंह संधवा

भास्कर न्यूज | जालंधर होली ट्रिनिटी चर्च में डाइसिस ऑफ जालंधर के नए बिशप डॉ. जोस सेबेस्टियन के स्वागत में धार्मिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि दुनिया का हर धर्म मानवता की सेवा का संदेश देता है। इस सेवा से बड़ी कोई चीज नहीं। उन्होंने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, पीरों, पैगंबरों और संतों की धरती है। यह धरती ईश्वर में आस्था रखने वालों का हर तरह सम्मान करती है। इस अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली, जालंधर सुधार ट्रस्ट की अध्यक्ष राजविंदर कौर थियाड़ा, पीआरटीसी के डायरेक्टर राजिंदर सिंह और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी उपस्थित रहीं। ईसाई समुदाय द्वारा मानवता की सेवा में दिए जा रहे बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ईसाई समुदाय ने न केवल पंजाब की प्रगति में योगदान दिया है, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी यह अहम भूमिका निभा रहा है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने बिशप डॉ. जोस सेबेस्टियन को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में ईसाई समुदाय इसी प्रकार समाज सेवा और मानवता के कल्याण में अपनी सेवाएं देता रहेगा। इस अवसर पर आप नेता रोबिन सांपला, एसडीएम आदमपुर विवेक कुमार मोदी, अतिरिक्त कार्यभार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) आदि मौजूद रहे। चर्च में उपस्थित प्रबंधक औरविधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *