विदिशा| मप्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने संगठन की भोपाल संभाग की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। संघ के विदिशा जिलाध्यक्ष परसराम दुबे को संभाग भोपाल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं राजेश पांडेय रायसेन, धर्मेंद्र वर्मा खिलचीपुर, अजय चतुर्वेदी, बृजेंद्र सिंह सिसोदिया, संजय श्रीवास्तव, राकेश पटेल भोपाल, अनिल कुमार शर्मा लटेरी एवं सुधीर कलशे भोपाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है( जबकि विजय रैकवार भोपाल को सचिव एवं ओम प्रकाश शर्मा सीहोर को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, महामंत्री जितेंद्र सिंह, जिला प्रभारी डॉ.अनिल भार्गव का आभार व्यक्त किया।


