दुमका में राज्यपाल से कई शिक्षाविदों ने मिलकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

दुमका | लोक भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी । राज्यपाल से मिलने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी जतिन कुमार, यंग उड़ान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक रंजन, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के पीजी हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विनय सिन्हा तथा एस.पी. महिला कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा हनीफ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान जतिन कुमार सहित प्रतिनिधियों ने शिक्षा के विस्तार, सामाजिक सहभागिता, युवाओं की सक्रिय भूमिका तथा संथाल परगना क्षेत्र की उन्नति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार साझा किए। राज्यपाल ने सभी के योगदान की उच्च सराहना की तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रेरणा प्रदान की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *