दुमका तातलोई में पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयारी पूरी करने का निर्देश

भास्कर न्यूज | दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व निर्देशों के अनुपालन पर विस्तृत चर्चा की गई।उपायुक्त ने 14 जनवरी को तातलोई में लाखों पर्यटकों के आगमन को देखते हुए सभी तैयारियां चार दिनों में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था मजबूत करने, स्टील रेलिंग व ड्रेनेज कार्य तत्काल पूरा करने का आदेश दिया, ताकि पर्यटकों को कोई असुविधा न हो।मसानजोर बोट शेड के पास झंडा लगाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा सेल्फी ब्रिज पर गज निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने जोर दिया कि इससे पर्यटकों को बेहतर बैठने की सुविधा मिलेगी, बिना आवागमन बाधित हुए। जिले के अन्य पर्यटक स्थलों पर सुंदरीकरण व निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।खेल संघों को सामग्री वितरण के निर्देश इसके बाद उपायुक्त ने खेल संघ प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, योगा मैट, जिम बॉल, शतरंज, कैरम आदि सामग्री खरीद ली गई है। जिला खेल पदाधिकारी को सभी संघों में तत्काल वितरण का निर्देश दिया। शेष सामग्री जैसे कुश्ती मैट अगली खेप में उपलब्ध होगी।उपायुक्त ने दुमका के खेल माहौल की सराहना की तथा आशा जताई कि राज्य-राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिला नाम रोशन करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *