भास्कर न्यूज | दुमका हंसडीहा में बेखौफ अपराधी शनिवार की दोपहर सेवानिवृत शिक्षक सह धान कारोबारी नंदलाल भगत से उनके घर के दरवाजे से 3.80 लाख रुपए छीनकर फरार हो गए। नंदलाल भगत का पुत्र राजेश भगत ने दोपहर को एसबीआई हंसडीहा शाखा से 4.50 लाख की निकासी की। सारा पैसा लेकर अपने हंसडीहा के गोड्डा रोड स्थित विशाल इंटरप्राइजेज पहुंचा था। वहां पर राजेश ने 70 हजार रुपए अपने पास रखकर शेष राशि 3.08 लाख रुपए पिता नंदलाल भगत को देकर घर भेज दिया। नंदलाल भगत अपनी प्रतिष्ठान से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित अपने घर के दरवाजे पर पहुंचा ही था कि बाइक सवार दो युवकों ने पैसे से भरा बैग छीन लिया। नंदलाल भगत ने अपराधियों का विरोध भी किया लेकिन उनके सामने अकेले वो बेबस हो गए। अपराधी घटना के बाद हंसडीहा चौक होते हुए आसानी से भाग निकले। वृद्ध ने बहादुरी के साथ अपराधियों से िकया मुकाबला छिनतई की वारदात के समय 80 वर्षीय नंदलाल भगत ने काफी बहादुरी के साथ अपराधियों से भिड़ गए थे। हालांकि उम्र की इस दहलीज में अपराधियों के सामने नतमस्तक हो गए। अपराधियों ने बैग छीनने के दौरान उन्हें घसीटते हुए सड़क पर ले गए, फिर भी वो काफी देर तक अपराधियों को अकेले पकड़े रखा। लड़ते हुए वो जख्मी भी हुए। अपराधियों की तलाश जारी : हांसदा हंसडीहा के थाना प्रभारी जिम्मी हांसदा ने बताया िक वृद्ध व्यक्ति से िछनतई का मामला सामने आया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधी पकड़े जाएंगे।


