जयपुर | दिल्ली रोड स्थित करबला चौराहे पर इलेक्ट्रिक लाइन का बॉक्स खुला पड़ा हुआ है, जो हादसों को न्यौता दे रहा है। यहां बिजली के खुले तारों की चपेट आने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवा दिया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। – सिराजुद्दीन , स्थानीय निवासी जयपुर | टोंक रोड पर दुर्गापुरा फ्लाईओवर के नीचे बीएसएनएल ऑफिस के मुख्य गेट के सामने लोगों ने ओपन कचरा डिपो बना दिया है। यहां लोग कचरा डाल रहे हैं। शिकायत के बाद निगम के अधिकारी कचरा डालने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। – मनोज कुमार, स्थानीय निवासी जयपुर | मानसरोवर मध्यम मार्ग पर प्लाजा की सीवर लाइन लीकेज हो गई है और दो हफ्ते से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे पूरे इलाके में बदबू हो रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। -अर्पित, स्थानीय निवासी जयपुर | मालवीय नगर सेक्टर-1 स्थित झूलेलाल पार्क के सामने एक महीने पहले सड़क खोदकर सीवर लाइन डाली गई थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क दुबारा नहीं बनाई गई। सड़क की मरम्मत नहीं होने से दुपहिया एवं चौपहिया वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। – मनीष जैन, स्थानीय निवासी जनता की आवाज कॉलम के जरिए आप भी अपनेआसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9983996453 व 9782698173 पर HD फोटो ही वॉट्सएप करें या jantakiawazjp@gmail.com पर मेल करें। कर्बला; खुले बिजली बोक्स से हादसे की आशंका सड़क पर सीवर का पानी, लोग परेशान सीवर लाइन डाली, पर सड़क बनाना भूल गए


