दुर्गाष्टमी पर श्री राम रसोई में 51 कन्याओं को कराया भोज, सदस्यों ने निस्वार्थ सेवा दी

भास्कर न्यूज | कवर्धा दुर्गा अष्टमी पर कवर्धा स्थित श्री राम रसोई में 51 कन्याओं को कन्या भोज कराया गया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर चरण स्पर्श कर प्रणाम किया गया। उपहार भी भेंट किए गए। राम रसोई में यह आयोजन सेवा भाव से किया गया। कवर्धा शहर में राम रसोई पिछले छह माह से सभी वर्ग के लोगों को 30 रुपए में भरपेट सात्विक भोजन करा रही है। अब तक 48 हजार लोगों को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया जा चुका है। प्रतिदिन 300 से 400 लोग भोजन करते हैं। शहर में इसे एक सराहनीय कार्य माना जा रहा है। दुर्गाष्टमी पर कन्या भोज में राम रसोई के सभी सदस्यों ने निस्वार्थ सेवा दी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने भी कन्याओं को भोजन कराया। उपहार दिए। उन्होंने राम रसोई के कार्य को शहर के लिए उपलब्धि बताया। कहा, सेवा कार्यों में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *