श्रमिकों के लिए विशेष शिविर का होगा आयोजन

कवर्धा| श्रम विभाग के विभिन्न योजना के प्रचार-प्रसार, पंजीयन, नवीकरण, योजना के आवेदन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार 7 अप्रैल को पंडरिया ब्लॉक के ग्राम अमरपुर व कल 8 अप्रैल मंगलवार को ग्राम कोदवागोड़ान, 9 अप्रैल को ग्राम सरईपतेरा में शिविर का आयोजन होगा। शिविर के माध्यम से श्रमिकों को योजना का लाभ आसानी से उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, स्वयं का पंजीयन पत्र, राशन कार्ड के साथ शिविर में पहुंचें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *