दुर्गा पूजा खत्म, लेकिन मेले की धूम बरकरार

सिटी रिपोर्टर | बोकारो विजया दशमी बीत जाने के बावजूद बोकारो में दुर्गा पूजा की रौनक अभी भी कम नहीं हुई है। चास-बोकारो के प्रमुख पूजा पंडालों के आसपास लगे मेला में अब भी भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से मेले का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। हर तरफ बच्चों की खिलखिलाहट, झूलों की लंबी कतारें और मीना बाजार में खरीदारी करती महिलाओं की चहल-पहल से मेले की रौनक बनी हुई है। देर रात तक लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मेला घूमने पहुंच रहे हैं। जहां अधिकतर पूजा समितियों ने गुरुवार और शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन कर दिया है, वहीं सेक्टर-2, 4, 9 और 12 के पूजा पंडालों में प्रतिमा का विसर्जन आज सोमवार को किया जाएगा। समिति सदस्यों ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए 6 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई है। विसर्जन गाजे-बाजे के साथ, तय रूट के अनुसार भव्य तरीके से किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *