CM आज संत समाज के लोगों से करेंगे मीटिंग:शताब्दी समारोह की तैयारियां, टेंट सिटी बनेगी – शटल बस सर्विस चलेगी; विधानसभा सेशन भी

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शताब्दी समारोह को लेकर पंजाब सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंजाब CM भगवंत मान आज छह सितंबर को चंडीगढ़ में संत समाज के लोगों से अहम मीटिंग करेंगे, जिसमें प्रोग्राम को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। इसमें यह तय किया जाएगा कि प्रोग्राम को कैसे कामयाब बनाया जाए। टेंट सिटी से लेकर सिटी बस सर्विस की सुविधा इस मौके पर मुख्य समागम श्री आनंदपुर साहिब में होना है। इसलिए वहां पर टेंट सिटी स्थापित की जाएगी, जहां लोगों के लिए सारी मूलभूत सुविधाएं होंगी। इसके अलावा आने-जाने के लिए शटल बस की व्यवस्था होगी। इस काम के लिए सरकार ने एक मंत्रियों की कमेटी तक गठित की है, जिसमें शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की भूमिका अहम रहेगी। आनंदपुर साहिब को भव्य तरीके से तैयार किया जा रहा है। 24 को स्पेशल सेशन की तैयारी पंजाब सरकार शताब्दी समारोह के दौरान एक विधानसभा सत्र भी आयोजित करने की तैयारी कर रही है। यह सत्र श्री आनंदपुर साहिब में 24 अक्टूबर को होगा। इसके अलावा मांग यह भी उठ रही है कि श्री आनंदपुर साहिब एरिया में लोगों को पानी पर टैक्स देना पड़ता है। इससे लोगों को राहत मिल सकती हे। इसके अलावा जहां-जहां गुरु जी गए थे, वहां पर भी समारोह होंगे। इसके लिए फंड आदि का इंतजाम कर लिया गया है। साथ ही, इस दौरान किस तरह के प्रोग्राम होंगे, इसके लिए भी लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। वहीं,

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *