भगवान वाल्मीकि के प्रगटोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। यात्रा के आयोजकों के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अलग-अलग सियासी दलों के नेता दरेसी मैदान से शुरू होने वाली शोभायात्रा के शुभारंभ के मौके पर पहुंचेगे। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होगा। भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा के स्वागत के लिए शहर में जगह जगह स्टॉल लगाए गए हैं। ऐसे यात्रा मार्ग शहर के अंदरूनी बाजारों में है। ऐसे में बाजारों में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अंदरूनी बाजारों की सड़कों के बजाए आसपास की सड़कों से निकलें। यह रहेगा शोभायात्रा का रूट शोभायात्रा शाम को करीब चार बजे दरेसी मैदान से रवाना होगी। पुरानी सब्जी मंडी चौक से प्रताप बाजार, माता रानी चौक, घंटाघर, चौड़ा बाजार, डिवीजन नंबर तीन चौक, इस्लामिया रोड से होते हुए घाटी मोहल्ला चौक में भगवान वाल्मीकि मंदिर में संपन्न होगी। यात्रा के आयोजक विजय दानव यशपाल चौधरी ने बताया कि आज मुख्यमंत्री शोभा यात्रा को दरेसी मैदान से रवाना करेंगे। दोपहर बाद शहर के अंदरूनी हिस्सों में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद शोभायात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर बाद शहर के अंदरूनी बाजारों में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद की है ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम से न जूझना पड़े। यात्रा के समय यात्रा मार्ग पर सभी तरह के वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। पुलिस ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।


