भास्कर न्यूज | अमृतसर वीरवार सुबह करीब 11 बजे मानसिक तौर से परेशान युवक ने दुर्ग्याणा सरोवर मे छलांग लगा दी। मंदिर के सेवादार और सिक्योरिटी इंचार्ज राजपाल और नितिशा ने किश्ती ले जाकर युवक को सरोवर से बाहर निकाला और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया युवक मानसिक तौर से परेशान रहता है। कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना ने लोगों से अपील की है कि सुबह और शाम अपना मन प्रभु चरणों में लगाए ताकि मानसिक तनाव दूर हो सके।


