दुर्ग कलेक्टर के जनदर्शन में 107 आवेदन:भूमि कब्जा, सड़क निर्माण और प्रदूषण की शिकायतें; अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश

दुर्ग जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन और आर्थिक सहायता जैसे विषयों पर आवेदन आए। भिलाई नगर से आए नागरिक ने एक रासायनिक फैक्ट्री द्वारा किए जा रहे प्रदूषण की शिकायत की। फैक्ट्री द्वारा रसायनों को जमीन पर बहाने से बोरवेल का पानी दूषित हो गया है। प्रदूषित हवा से लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी को निरीक्षण के आदेश दिए। कार्रवाई के दिए निर्देश न्यू सुंदर नगर बोरसी के निवासियों ने सड़क और नाली निर्माण की मांग की। कच्ची सड़कों में गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। हेल्पलाइन और कचरा वाहन भी वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम अण्डा के एक वृद्ध ने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। सीमांकन के बावजूद एक व्यक्ति ने पत्थरों से घेरा डालकर जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर धमकी दी जा रही है। कलेक्टर ने तहसीलदार को भूमि मुक्त कराने का निर्देश दिया। ग्राम रहटादाह, धमधा के किसानों ने विद्युत टावर के मुआवजे की मांग की। टावर से खेत प्रभावित हुए हैं, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। कलेक्टर ने बिजली विभाग को कार्यवाही के लिए कहा। जनदर्शन में खाद्य विभाग, नगर निगम दुर्ग, रिसाली, भिलाई, समाज कल्याण और जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस दौरान अपर कलेक्टर योगिता देवांगन भी मौजूद रहीं। छठवीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता वहीं, भिलाई के अग्रसेन भवन में आयोजित छठवीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का समापन हो गया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में देश के 32 राज्यों से करीब 1000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। हरियाणा दूसरे और मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने विजेताओं को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए।कार्यक्रम की सफलता में 100 जज और तकनीकी टीम का योगदान रहा। छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के 150 से अधिक सदस्यों ने भी सहयोग किया। समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग की महापौर अलका बाघमार और दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर मौजूद रहे। योगासन भारत के अध्यक्ष उदित सेठ, संजय मालपानी और रचित कौशिक ने भी विजेताओं को सम्मानित किया। चयनित खिलाड़ियों को आगामी अंतर्राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य योग को हर घर तक पहुंचाना है। साथ ही नई पीढ़ी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *