बीजेपी सोशल मीडिया के निशाने पर भूपेश-बैज:सोशल मीडिया एक्स में वीडियो-पोस्ट जारी करके कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले करवाएंगे FIR

छत्तीसगढ़ की राजनीति में सोशल मीडिया अब सबसे बड़ा अखाड़ा बन गया है। बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार वीडियो और पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया है। इन पोस्ट में दोनों नेताओं के कार्यकाल और बयानों को लेकर व्यंग्य किया गया है। बीजेपी का दावा है कि जनता अब कांग्रेस की कथनी और करनी का फर्क साफ देख रही है। बीजेपी आईटी सेल की ओर से जारी एक वीडियो में भूपेश बघेल को किसानों और युवाओं से किए वादों पर घेरा गया है। वहीं, दीपक बैज के बयानों पर कार्टून बनाकर उन पर टिप्पणी की गई। दीपक बैज का कार्टून बीजेपी की आईटी सेल ने जारी किया है, उसमें कांग्रेस के प्रदेश के नेताओं के अलावा राष्ट्रीय नेताओं का नाम भी लिखा है। अब पढ़े कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा बीजेपी आईटी सेल के पोस्ट पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ने पलटवार किया है। धनंजय ठाकुर ने कहा, कि भाजपा जो राजनीति में सुचिता का पाठ पढ़ाती है, उसकी पोल खुल गई है। भाजपा की आईटी सेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के परिजनों के खिलाफ अपमानित जनक पोस्ट और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर रही है। इस मामले में कांग्रेस जल्द एफआईआर कराएगी। अब देखना यह है, कि भाजपा शासन में कानून सहयोग करता है, कि नहीं। जिस तरह से बीजेपी के नेताओं की शिकायत पर एफआईआर हुई, उसी तरह से कांग्रेस की शिकायत पर एफआईआर होनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *